उतरे जब सभी तारे मंच पर,
मन हो गया अधीर।
उछल पड़ा तब हृदय पाँव संग,
निकले जब हुनर के तीर।

बी.आई.टी. के सांस्कृतिक महोत्सव का सभी अधीरता से प्रतीक्षा करते हैं क्योंकि यह नवागंतुकों के लिए संस्थान का पहला बड़ा कार्यक्रम होता है तथा अंतिम वर्ष के लिए आखिरी। इसलिए सभी की ऊर्जा अपने चरमोत्कर्ष पर होती है। बी.आई.टी. सज-धज कर हर्षोल्लास से भर जाती है। सभी क्लब अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, जैसे:-
आर्ट्स क्लब
“भाव भंगिमाएँ जब संप्रेषण के माध्यम से प्रगाढ़ होती हैं, विभिन्न शैलियों में नृत्य-संगीत लोचन से अकाट्य होते हैं।”

नृत्य, संगीत और अभिनय को दर्शाने वाली बी.आई.टी. सिंदरी के आर्ट्स क्लब ने तीन दिवसीय ‘शरदोत्सव’ में कई कार्यक्रमों तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। दूसरे और अंतिम दिन तीन ऑनलाइन कार्यक्रम हुए जिसकी सूची है:-

1. सरगम (गायन प्रतियोगिता, 16 नवंबर, 2019)

2. नृत्यांजलि तथा अभिनय (नृत्य तथा नाटक प्रतियोगिता क्रमशः, 17 नवंबर, 2019)

3. फॉली (ध्वनि उत्पादन प्रतियोगिता)

IMG-20191120-WA0006.jpg

इन सभी कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने नियमानुसार वीडियो अपलोड किया तथा उन में से चयनित प्रतिभागियों के बीच में पुनः आई.टी. बिल्डिंग में प्रतियोगिता करवाई गई। अंतिम दिवस (18 नवंबर, 2019) को संध्याकाल में ‘आर्ट्स फीएस्टा’ नाम से एम.सी. ग्राउंड में बी.आई.टी. के सभी वर्ष के छात्रों के लिए नृत्य, संगीत तथा अभिनय मंचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ बी.आई.टी. एंथम के गायन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर के साथ-साथ संस्थान के पूर्ववर्ती छात्र भी मौजूद थे। तत्पश्चात संजुक्ता चौधरी (तृतीय वर्ष) द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। उसके बाद छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु डॉ. घनश्याम रॉय ने संबोधन दिया तथा पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी उत्तीर्ण होने हेतु प्रेरित किया। उसके बाद प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा गायन तथा प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष द्वारा अलग-अलग नृत्य प्रस्तुत किया गया। द्वितीय वर्ष के सन्नी तथा तृतीय वर्ष के देबज्योति दत्ता ने एक शास्त्रीय प्रदर्शन किया। अंत में डीजे के गानों पर सभी ने अपने पैर थिरकाए।
बी•सी •एस

संस्थान में विभिन्न आदिवासी समूह को संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु बी•आई•टी कल्चरल सोसाइटी कार्यरत रहा है । शरदोत्सव में भी इस संघ ने हमें विभिन्न संस्कृति की झलक देखने का अवसर दिया।

इसके अंतर्गत प्रथम दिवस 15 नवंबर, 2019 को बी.सी.एस. द्वारा ‘कर्मा महोत्सव’ आयोजित किया गया। बी.आई.टी. प्रांगण के एम.सी. ग्राउंड में प्रार्थना के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद झारखंड के चार आदिवासी संगठन (हो, संथाल, मुंडा एवं उरांव) के सांस्कृतिक नृत्य, द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गए। इसी क्रम में शहीद अल्बर्ट एक्का (सैनिक) के जीवन के त्याग, बलिदान, निष्ठा और समर्पण को दर्शाने हेतु एक लघु नाटक का मंचन भी हुआ। तत्पश्चात विभिन्न राज्यों के आदिवासी संस्कृति को दिखाने हेतु रैम्प वॉक हुआ। मनोरंजन हेतु तृतीय वर्ष के छात्र- छात्राओं द्वारा ओडीसी तथा नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति डॉ० घनश्याम रॉय तथा बी.आई.टी. के निदेशक प्रो० डी.के. सिंह ने सम्बोधित किया, जिसमें उन्होंने संस्कृति को जानने और उससे जुड़े रहने की आवश्यकता तथा उपयोगिता बतायी।
इको क्लब

बी.आई.टी. सिंदरी के ‘इको क्लब’ द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम दिन ‘ब्लाइंड ईट’, ‘ट्रीकी ट्री’, ‘टैप द कैप’, ‘बेस्ट फ्रॉम वेस्ट’ तथा ‘पहचानो तो जाने’ जैसे मनोरंजक कार्यक्रम हुए। यह सभी कार्यक्रम आई.टी. बिल्डिंग में प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित किये गए थे। विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं की सूची निम्नलिखित है :-

IMG-20191120-WA0011.jpg

1. टैप द कैप

• मोहम्मद साहिल (असैनिक अभियंत्रण) (2019)

• प्रगति (वैद्युतिकी अभियंत्रण) (2019)

2. पहचानो तो जाने– फैंटास्टिक फोर ग्रुप, सदस्य:

• प्रदीप कुमार महतो

• शिवम कुमार

•विवेक कुमार

• राज रोहित

3. ट्रिकी ट्री

● प्रथम पुरस्कार- अंकित कुमार (खनन अभियंत्रण), रजनीश कुमार (खनन अभियंत्रण), अंकित कुमार गुप्ता (उत्पादन अभियंत्रण), महेश कुमार (यांत्रिकी अभियंत्रण) (2019)

● द्वितीय पुरस्कार- अजय कुमार (यांत्रिकी अभियंत्रण), अमन बेनीवाल (यांत्रिकी अभियंत्रण), राजकमल कालिंदी (यांत्रिकी अभियंत्रण), ऋषि आनंद (यांत्रिक अभियंत्रण) (2019)

● तृतीय पुरस्कार- प्रज्ञा प्रिया (वैद्युतिकी अभियंत्रण) (2018), शालिनी सिंह (उत्पादन अभियंत्रण) (2017), अविता भारती (रासायनिक अभियंत्रण) (2018)

4. ब्लाइंड ईट-

● अनूप कुमार एवं आयशा कुमारी (रासायनिक अभियंत्रण) (2019)।

5. बेस्ट फ्रॉम वेस्ट

● रूपाश्री सोरेन (रासायनिक अभियंत्रण) (2019)।

● आशा कुमारी एवं शोभा देवगम (रासायनिक अभियंत्रण) (2019)

● सरोज पन्ना (सूचना प्रौद्योगिकी अभियंत्रण) (2019)

● निशु कुमारी पांडेय एवं प्रगति कुमारी (वैद्युतिकी अभियंत्रण) (2019)

दूसरे दिन प्रातः काल ग्रीन मैराथन हुई।

जिसके विजेता है :
पुरुष वर्ग-

1. अर्जुन तिर्की (असैनिक अभियंत्रण) (2017)

2. रोशन उरांव (धातुकी अभियंत्रण) (2016)

3. रॉबिन मेहरा (रासायनिक अभियंत्रण) (2019)

महिला वर्ग-

1. नीतू मुर्मू (यांत्रिकी अभियंत्रण) (2019)

2. कविता कुमारी (रासायनिक अभियंत्रण) (2018)

3. लवली राजू राव (वैद्युतिकी अभियंत्रण) (2019)
पेंटिंग विंग

संस्थान में चल रहे सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान पेन्टिंग विंग द्वारा 15 से 17 नवंबर तक “समर्पण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत निदेशक प्रो० डी.के. सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न केवल बी.आई.टी. के छात्रों बल्कि धनबाद के लोगों को भी अपनी कला प्रदर्शन का अवसर प्रदान करना था। LH 101 में पहले दिन पेन्टिंग एवं तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम को दो खण्डों में संचालित किया गया, जिसमें ऑनलाइन तथा ऑफलाइन प्रतियोगिताएं थी। ऑनलाइन खंड में पेन्टिंग, स्केचिंग, डूडलिंग, डिजिटल आर्ट तथा फेस ऑफ समर्पण प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई थी तथा ऑफलाइन खंड में पाॅट पेन्टिंग, फेस पेन्टिंग, दीया डिजाईनिंग, टैटू मेकिंग तथा ग्रैफिटी (वॉल पेन्टिंग) का आयोजन किया गया। विभिन्न खंडों के विजेता हैं:-

1. फेस ऑफ़ समर्पण-

● सलोनी कुमारी (कण वैद्युतिकी एवं दूरसंचार अभियंत्रण) (2019)

● मोहम्मद साहिल (असैनिक अभियंत्रण) (2019)

2.-ग्रैफिटी

● प्रथम- अशोक एवं समूह

● द्वितीय- योगेश एवं समूह

● तृतीय- शैयान एवं समूह, रवि कुमार एवं श्वेता शिप्रा

लियो क्लब

बी.आई.टी. सिंदरी के लियो क्लब द्वारा 15 और 16 नवंबर को ‘फ्रेशर ऑफ द ईयर कॉन्टेस्ट’ का आयोजन किया गया। फ्रेशर बनने की दौड़ में पहला पड़ाव था एक ओपन जनरल मीटिंग जिसका नाम था – ‘प्रारंभ’। इसमें एक लिखित परीक्षा हुई जिसमें से 55 ‘एलिगेंट’ चयनित हुए। प्रारंभ के अलावा प्रतिभागियों को दो वाइल्डकार्ड मौके भी मिले आगे जाने के लिए। वे थे, पॉपुलर फेस ऑफ द ईयर और 180° जिसमें से 10 और बच्चे चयनित हुए। कुल 65 एलिगेंट को इसके अगले पड़ाव विजुअल डी इल्युमिनाटी में भेजा गया। यहां प्रतिभागियों के सामने चित्रों के माध्यम से सवाल रखे गए। इससे 12 ‘एलीट्स’ को चुना गया। अगला पड़ाव था हैव इट इन योर ओन वे। इसमें बच्चों को क्विज़, एक्स्टेंपोर और उनके मनोरंजन करने की प्रतिभा पर परखा गया। इस पड़ाव से पाँच बच्चों को अगले चरण में भेजा गया। अंतिम चरण मैग्नामॉपस में 5 बच्चों से प्राध्यापक ने सवाल पूछे। उनके जवाबों के आधार पर उनके रैंक निर्धारित किए गए। पाँच ‘फ्रेशर’ के नाम हैं –

1. आकांक्षा इरा

2. अमन प्रसाद

3. प्रियंका पांडेय

4. अभिषेक कुमार

5. रोनित कुमार सिंह

इसके अलावा तीन अन्तरशाखा प्रतिस्पर्धाएँ भी आयोजित की गई जिनके नाम हैं – कराओके (गायन प्रतियोगिता), सिल्वर स्क्रीन (चलचित्र को 5 मिनट में नाटक के माध्यम से दर्शकों को दिखाने की प्रतियोगिता) और ए.बी.सी.डी. (एनी बॉडी कैन डांस, सामूहिक नृत्य प्रतयोगिता)। तीनों प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले शाखा के छात्रों को पुरस्कार से नवाजा गया। तीनों खंडों में विजेता रहे शाखा के नाम कुछ इस प्रकार हैं –

कराओके

पहला स्थान – धातुकी अभियंत्रण

दूसरा स्थान – सूचना प्रौद्योगिकी अभियंत्रण

तीसरा स्थान – यांत्रिकी अभियंत्रण

एनी बॉडी कैन डांस:

पहला स्थान – रासायनिक अभियंत्रण

दूसरा स्थान – उत्पादन अभियंत्रण

तीसरा स्थान – संगणक विज्ञान तथा अभियंत्रण

सिल्वर स्क्रीन:

पहला स्थान – यांत्रिकी अभियंत्रण

दूसरा स्थान – रासायनिक अभियंत्रण

तीसरा स्थान – असैनिक अभियंत्रण

कॉलेज प्रशासन और लियो क्लब के सदस्यों के पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया और बच्चों ने खूब मस्ती की।

रोट्रेक्ट क्लब

इन तीन दिवसीय समारोह के दौरान रोट्रेक्ट क्लब द्वारा ‘एनकोर’ तथा ‘चक्रव्यूह’ नामक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

एनकोर में जहाँ प्रतिभागियों ने गायन-वादन कर लोगों का मनोरंजन किया वहीं चक्रव्यूह में जो कि एक खोज-भाग मनोरंजन प्रतियोगिता थी, उसमें प्रथम वर्ष के छात्रों ने जमकर भाग लिया। इसके अतिरिक्त क्लब के द्वारा लेक्चर हॉल में एक आकर्षक प्रदर्शनी ‘संदर्शन’ का भी आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. डी.के. सिंह ने किया। इसमें क्लब द्वारा सामाजिक कार्य जैसे – रक्तदान शिविर, नेत्र राहत शिविर आदि अनुभवों को तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

लिटरेरी सोसाइटी

बी.आई.टी. सिंदरी में लिटरेरी सोसाइटी द्वारा 15 नवंबर को ‘ओपन माइक’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में लोगों के लिए खुला मंच था जहां वे अपने विचारों को शायरी, लघुकथा, कविता, एकालाप या स्टैंडअप द्वारा प्रस्तुत कर सकते थे। कार्यक्रम की शुरुआत लिटरेरी सोसाइटी के प्रभारी प्राध्यापक एस.एन. साहू द्वारा की गई। इसके बाद प्रो. आर.के. वर्मा ने छात्रों को उनके इस सराहनीय प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी एवं छात्रों को आगे बढ़-चढ़ कर ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेने को कहा। आगे सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। स्टैंडअप परफॉरमेंस कर रहे प्रतियोगियों ने काफी तालियाँ बटोरी। कार्यक्रम का अंत अनुराग सरकार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

गांधी रचनात्मक समिति

बी.आई.टी. सिंदरी के तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘शरदोत्सव’ के दूसरे दिन गांधी रचनात्मक समिति द्वारा ‘किसलय 19’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। उसके पश्चात समारोह के विशिष्ट अतिथि पद्मश्री बीरेंद्र ठाकुर (सत्र 1969) के द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। इस दौरान मंच पर गांधी रचनात्मक समिति के प्रभारी प्राध्यापक प्रो जे.पी. सिंह, अध्यक्ष विवेक राज व अन्य सदस्य मौजूद थे। तत्पश्चात कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पद्मश्री बीरेंद्र ठाकुर ने बी.आई.टी. से जुड़ी अपनी यादों और सालों बाद यहां आने के अनुभव को सभी के साथ साझा किया। साथ ही सभी को अपने सपनों की ओर बढ़ने व जीवन में कुछ अलग कर दिखाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित एक लघु नाटक व छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्यतः दो भाग थे – प्रथम भाग में ‘जनरल इलेक्शन’ के प्रथम चरण व ‘सीधी बात’ का आयोजन किया गया। वहीं द्वितीय भाग में ‘जनरल इलेक्शन’ के अंतिम चरण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

IMG-20191120-WA0009.jpg

जनरल इलेक्शन में लोगों को राजनीतिक माहौल का आनंद उठाने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपने-अपने मुद्दों को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया और साथ ही श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया। प्रथम चरण में चयनित 5 प्रतिभागियों ने अंतिम चरण में दिए गए विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विचारों को प्रस्तुत करने की कुशलता एवं एक कुशल नेता बनने की योग्यता के आधार पर जनरल इलेक्शन के निम्नलिखित विजेता हैं-

प्रथम स्थान- कुमार अंकित (असैनिक अभियंत्रण, 2016)

द्वितीय स्थान- अभिनव प्रतीक (रासायनिक अभियंत्रण, 2016)

तृतीय स्थान- मिलन कश्यप (असैनिक अभियंत्रण, 2018) व शुभम कुमार (खनन अभियंत्रण, 2018)

सीधी बात में प्रतिभागियों ने न सिर्फ अपने पसंदीदा हस्ती की भूमिका निभायी बल्कि उन्हें उनके जीवन के संघर्षों को नजदीक से समझने का अनुभव भी प्राप्त हुआ।

इस प्रतियोगिता के निम्नलिखित विजेता हैं-

प्रथम स्थान- सचिन कुमार उर्फ राहुल गांधी (धातुकी अभियंत्रण, 2016)

द्वितीय स्थान- दिव्या राजन उर्फ श्वेता सिंह (रासायनिक अभियंत्रण, 2018) एवं सात्विर कुमार उर्फ आर सी आर (असैनिक अभियंत्रण, 2019)

तृतीय स्थान- आकाशदीप प्रसाद उर्फ रवीश कुमार (उत्पादन अभियंत्रण, 2016)

कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों में भरपूर उत्साह था व इसी उत्साह के साथ अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही ‘किसलय 19’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

इस प्रकार संस्थान के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ।